फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कागजों में बनी पार्किंग, जमीन पर कारोबारी-ग्राहक ढूंढ रहे रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम-
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने बताई समस्याएं, कहा- शुल्क जमा करने के बावजूद नहीं बनी पार्किंग

शौचालय न बनने से व्यापारी मजबूरन खुले में कर रहे लघुशंका

संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। अशोक नगर चप्पल मार्केट में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। मार्केट में न तो पीने का पानी है और न ही आसपास कोई शौचालय। इसके अलावा पार्किंग की सुविधा सिर्फ कागजों तक सीमित है, धरातल पर बीच बाजार में सिर्फ व सिर्फ वाहन खड़े रहते हैं। बुधवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में अशोक नगर मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने दावा किया कि वह वर्षों से पार्किंग शुल्क जमा करते आ रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें पार्किंग की सुविधा नहीं मिली। ऐसे में व्यापारियों और ग्राहकों को मजबूरन अपनी गाड़ियां बीच बाजार में खड़ी करनी पड़ती है। इसके अलावा बाजार में सीसीटीवी कैमरे की कमी होने से व्यापारियों को लूट का डर सता रहा है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार को मिक्स्ड लैंड यूज (मिश्रित भूमि उपयोग) की जगह कामर्शियल लैंड यूज बनाया जाए। इसके अलावा उन्होंने मार्केट परिसर में व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा, सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, पूरे बाजार में सीसीटीवी सर्विलेंस सिस्टम, बिजली के खंभों पर अवैध रूप से इंटरनेट, वाई-फाई और केबल की तारों को हटाने की मांग की है।



हम लोग पार्किंग शुल्क अदा कर रहे हैं, लेकिन मार्केट में दुकानदारों के लिए कोई तय पार्किंग व्यवस्था नहीं है। इससे कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।- चौधरी जयवीर सिंह, प्रधान।
विज्ञापन


शौचालय की सुविधा न होने से व्यापारी और ग्राहक दोनों सड़क किनारे पेशाब करते हैं। ऐसे में लज्जा महसूस होती है। प्रशासन को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए।- ललित गोयल।

बाजार में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से सुरक्षा को लेकर डर बना रहता है। चोरी या किसी घटना की स्थिति में निगरानी का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। - सुक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष।

बिजली के खंभों पर इंटरनेट और केबल की तारें हादसे को न्योता दे रही हैं। कई जगह तार नीचे तक झूल रही हैं। इस पर ध्यान देने की जरूरत हैं।- अश्वनी सिंघल।
विज्ञापन


बाजार में पीने का पानी उपलब्ध नहीं है। व्यापारी और ग्राहकों को इस तपती गर्मी में अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।- सोनू गुप्ता।

मार्केट में एक भी कूलिंग प्वाइंट नहीं है। भीषण गर्मी में मार्केट में एक कूलिंग प्वाइंट बनाने की जरूरत है। इससे व्यापारियों और ग्राहकों को राहत मिलेगी।- प्रिंस जैन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें