ग्रेटर नोएडा(संवाद)। शहर के परी चौक के नजदीक बुधवार सुबह रोडवेज बस में ऑटो टकरा गया। इसके बाद ऑटो चालकों ने बस चालक के साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों चालकों को गिरफ्तार कर 151 की कार्रवाई की। ग्रेटर नोएडा डिपो की बस सवारियाें के लिए परी चौक पर रुकी थी। इसी बीच ऑटो पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद दूसरे ऑटो चालक भी मौके पर पहुंच गए और बस चालक को पीट दिया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है।