फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: दिल्ली के शकरपुर में पार्किंग में लगी आग, 15 कार जलीं, CCTV से होगा खुलासा

Sat, 19 Nov 2022 11:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में शनिवार तड़के आग ने जमकर तांडव मचाया। शकरपुर स्थित एस-ब्लॉक में मैदान में बनी पार्किंग में खड़ी कारों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में 15 गाड़ी आ गईं। 
विज्ञापन
कारों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर स्थित एस-ब्लॉक में शनिवार तड़के करीब 5.09 बजे एक मैदान में बनी पार्किंग में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एक के बाद एक 15 गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटे उठीं तो स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी। 
विज्ञापन


खबर मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग रेलवे लाइन के पास बनी पार्किंग में लगी थी। करीब एक घंटे बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

आग कैसे लगी फिलहाल इसका पता नहीं लग सका है। पुलिस मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आग की वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि सर्दी से बचने के लिए तड़के किसी ने आग जलाई होगी जिसकी वजह से कारों में आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें