अब नगर निगम और जिला प्रशासन की मुहिम के साथ आमजन भी जुडने लगा है, जिसका नजारा स्थानीय पार्क व्यू सिटी-1 में देखने को मिला।
जहां रक्तदान बेटी के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर पॉलिथीन को ना, कपड़े के थैले को हां, पर भी मुहर लगाई गई।
नगर निगम, जिला रेडक्रॉस सोसायटी एवं पार्क व्यू सिटी-1 आरडब्ल्यूए द्वारा निगमायुक्त एवं उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश के मार्गदर्शन में सोमवार को आयोजित किए गए रक्तदान शिविर में 29 लोगों ने बेटियों के नाम रक्तदान किया और नगर निगम की पहल की सराहना करते हुए पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने और कपड़े का थैला प्रयोग में लाने का संकल्प भी लिया।
इस कार्यक्रम की खास विशेषता यह रही कि रक्तदान करने वालों में और पॉलिथीन मुक्त गुडग़ांव का संकल्प लेने वालों में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ अनेक पायलेट भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव एवं नगर निगम के स्वच्छता सलाहकार श्याम सुंदर, कार्यक्रम आयोजक प्रदीप शाह, सुरेश जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।