फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को रामायण की शिक्षाओं से जोड़ें अभिभावक : विजेंद्र गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम विहार में रामलीला का शुभारंभ, बोले- धर्म की विजय में विलंब हो सकता है, लेकिन उसे रोका नहीं जा सकता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने रविवार को पश्चिम विहार में श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला का शुभारंभ किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को रामायण की शिक्षाओं से परिचित कराने का आह्वान किया। कहा कि रामलीला का आयोजन तभी सार्थक होगा जब बच्चों में ईमानदारी, करुणा और जिम्मेदारी जैसे गुण विकसित हों।
विजेंद्र गुप्ता ने रामायण की शिक्षाओं को पारिवारिक जीवन का आधार बताया। उन्होंने भाइयों के प्रेम और माता-पिता के सम्मान को महत्वपूर्ण बताया। अध्यक्ष ने सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने के लिए परिवारों में अच्छे संस्कार विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने भगवान श्रीराम और रावण के संघर्ष को धर्म और अधर्म के बीच शाश्वत प्रतीक कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि रावण शक्तिशाली होने के बावजूद पराजित हुआ। उसने धर्म और न्याय का मार्ग छोड़ दिया था। शक्ति कितनी भी बड़ी हो, अधर्म के सहारे विजय नहीं मिल सकती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें