फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकिशन इंस्टीट्यूट में फीस वृद्धि पर भड़के पैरेंट्स, प्रदर्शन

Tue, 21 Apr 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संजयनगर सेक्टर-23 स्थित रामकिशन इंस्टीट्यूट में फीस वृद्धि को लेकर अभिभावकों का गुस्सा सोमवार को फिर फूट पड़ा।
विज्ञापन


फीस में एक साथ 33 फीसदी की वृद्धि से गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। आक्रोशित अभिभावकों ने प्रबंधन की बुद्धि शुद्धि के लिए मंगलवार को स्कूल गेट पर यज्ञ करने का ऐलान किया।

अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में नौवीं से बारहवीं तक की फीस 1800 रुपये से बढ़ाकर 2400 रुपये कर दी गई है। साथ ही स्टेशनरी पहले बाहर से लेने की छूट थी, जो कि 2 हजार रुपये तक में पड़ती थी।
विज्ञापन


स्कूल ने खुद कोर्स बेचा, जो कि तीन हजार का पड़ा। एनुअल चार्ज भी 2 हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दिया है।

अभिभावकों को जागरूक करने को बांटे पर्चे
अभिभावक सामाजिक कल्याण समिति की ओर से फीस वृद्धि के मामले में अभिभावकों को एकजुट करने के लिए सोमवार को संजयनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता पर्चे बांटे गए।

समिति संरक्षक सुदेश शर्मा ने कहा कि मंगलवार को रामकिशन इंस्टीट्यूट  गेट पर प्रबंधन की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया जाएगा।

कोट्स: स्कूल प्रबंधन तीन साल बाद बढ़ाई है फीस
स्कूल प्रबंधन ने तीन साल के बाद फीस में बढ़ोतरी की है। खर्चों में हुई बढ़ोतरी और नवीन शिक्षा प्रणाली को अपनाने के कारण फीस बढ़ाने का निर्णय जरूरी था। अन्य स्कूलों की अपेक्षा स्कूल की फीस अभी भी सबसे कम है। फीस बढ़ाने से पहले सभी अभिभावकों की सहमति ली गई थी। - आलोक गर्ग, निदेशक, रामकिशन इंस्टीट्यूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट में फीस वृद्धि मामले में हुई सुनवाई
डीपीएसजी और बालभारती स्कूल में फीस वृद्धि के मामले में सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट के आदेश के आठ महीने बाद बीते 20 फरवरी को राज्य सरकार की ओर से गाजियाबाद जिला प्रशासन ने काउंटर फाइल किया। इसके बाद पहली बार सुनवाई हुई।
विज्ञापन


अभिभावकों का काउंटर भी बीते पांच जनवरी को जमा होने के बाद केवल स्कूल प्रबंधन को अपना री-जाइंडर जमा करना था। सोमवार को हुई सुनवाई में स्कूल प्रबंधन ने कोर्ट से री-जाइंडर के लिए 15 दिन का वक्त मांगा है।

डीपीएसजी की स्कूल पैरेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रवक्ता नीरज भटनागर ने बताया कि स्कूल प्रबंधन जानबूझकर मामले को लटकाने में लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें