दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को बताया कि संस्कृति विद्यालय के छात्रों के माता-पिता आज मुझसे मिले। पिछले कुछ महीनों में, वे सीएम और मुझसे कई बार मिले हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल ने पिछले कुछ महीनों में अपनी फीस 83 प्रतिशत बढ़ा दी है। सीएम ने निर्देश दिया कि फीस बढ़ाने के लिए स्कूल को दी गई अनुमति को निरस्त कर दिया जाए। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।