फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, पड़ोसियों ने अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, सात के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 10 Sep 2020 03:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

- आरोपियों की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने परिजनों को बताई आपबीती
-  7 के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट और पोक्सो एक्ट का केस दर्ज
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी काफी समय से उसे परेशान कर रहे थे।

विज्ञापन


हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। देररात पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी 15 वर्षीय बेटी ने वर्ष 2017 में आठवीं कक्षा पास की थी। आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाले व्यक्ति के घर कुछ दिन पहले रिश्तेदारी का एक युवक आकर रहने लगा था।
विज्ञापन


एक दिन उसने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी के मुताबिक आरोपी युवक के दोस्तों व रिश्ते के भाइयों ने की अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगे।

पीड़िता का कहना है कि लोकलाज के चलते उसने कुछ नहीं बताया, लेकिन जब आरोपियों की हरकत बढ़ने लगी तो वह बुरी तरह टूट गई। पीड़िता का कहना है कि एक बार उसके मन में आत्महत्या करने की बात भी आई, लेकिन उसने जान देने की बजाय आरोपियों को सबक सिखाने का फैसला किया। उसने परिजनों को आपबीती बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

शिकायत करने पर आरोपियों ने कर दी मारपीट......
किशोरी के पिता का कहना है कि उन्होंने आरोपी युवक के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। वह थाने जाने की बात कहकर घर पहुंचे तो घर में घुसकर हमला कर दिया। पीड़ित पिता के मुताबिक आरोपियों ने शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। विजयनगर एसएचओ देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म, छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर अन्य की तलाशी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें