फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों ने जमकर ली केंद्रीय राज्यमंत्री की क्लास, सुनाई खरी-खरी

Sun, 01 May 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावक एकता मंच द्वारा चलाये जा रहे जागो सांसद जागो अभियान के तहत अभिभावकों ने रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के निवास पर पहुंचे और उनकी जमकर क्लास ली गई। खूब खरी खोटी सुनाई। इस दौरान मंत्री जी अभिभावकों पर हाबी होने की कोशिश की लेकिन उनकी संख्या और आक्रोश को देखते हुए वह चुप रहने में ही भलाई समझी।
विज्ञापन


अभिभावकों  ने कहा कि आप विपक्ष में थे तो टोल हटवाने और शिक्षा का व्यवसायिकरण पर रोक लगाने  कि बात करते थे। चुनाव के पहले तक इसी को मुद्दा बनाकर संसद तक पहुंच गए। लेकिन अब सत्ता में आने के बाद न तो टोल सिर्फ फ्री हो पाया और न ही स्कूलों की मनमानी पर रोक लग पा रही है।

अभिभावकों के इस कटाक्ष पर मंत्री जी ने झल्लाते हुए बोले की मैं बदसलूकी बर्दाश्त नही कंरूगा। अभिभावकों ने भी मंत्री जी को उसी भाषा में जवाब दिया। अभिभावकों ने कहा कि चुनावों के समय तो आपको कोई गाली भी दे तो आप उसको हंस कर गले लगाते थे और अब सच्चाई कहने पर धमकाते हो। मामला  बिगड़ता देख मंत्री जी ने तुंरत पासा पलटा और कहा कि मै मुख्यमंत्री से बात कर स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्री जी को फूल भी भेंट किया अभिभावकों ने:
-प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने मंत्री जी को गुलाब का फुल भी भेंट किया और निजी स्कूलों द्वारा की जा रही लूट-खसोट पर रोक लगाने की मांग की। इस पर मंत्री जी ने चुटकी लेते हुए कहा कि हमेशा से मुझे कांटे ही मिले हैं पहली बार कोई फूल देने आया है। इसलिए आपका काम तो करना ही पड़ेगा।

मंत्री जी ने अभिभावकों के सामने मुख्य मंत्री मनोहर लाल से बात कर अभिभावकों की समस्या से अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। प्रदर्शन में एपीजे, एमवीएन, मार्डन डीपीएस, डीएवी, रेयान, द्रोणाचार्य, मानव रचना, हरमन मायनर, आइशर,  डीपीएस, अग्रवाल, सेंटजोन्सश , ग्रैंड कोलंबस  आदि स्कूलों के अभिभावक और मंच के प्रदेश महासचिव केलाश शर्मा, सुभाष लांबा, शिवकुमार जोशी, डॉ. मनोज शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें