फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: दोगुने आयु के शख्स से शादी के विरोध पर युवती को हाथ बांधकर पीटा

Mon, 27 Jan 2020 06:57 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
परिजनों ने युवती की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट में मजदूरी कर रहे बिहार निवासी परिवार की एक युवती को हाथ बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया। पिटाई से युवती जख्मी हुई है। जानकारी मिलने पर नेफोमा (नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ओनर्स एंड मेंबर्स एसोसिएशन) के पदाधिकारियों ने युवती से बात कर वीडियो बनाई और आला अधिकारियों को ट्वीट कर दिया। इस दौरान लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। आरोप है कि दोगुने आयु के शख्स से शादी कराने के विरोध पर उसके साथ मारपीट की गई है। यह भी पता चला है कि युवती दूसरे धर्म के युवक से विवाह करना चाहती है। 

विज्ञापन


मूलरूप से पूर्णिया निवासी एक परिवार बिसरख कोतवाली क्षेत्र के आस्था ग्रीन सोसायटी के पास निर्माणाधीन साइट पर रहता है। परिवार के सदस्य साइट पर मेहनत मजदूरी करते हैं। परिवार की 18 साल की लड़की भी उनके साथ रहती है। सोमवार को नेफोमा के पदाधिकारी सोसायटी के पास से गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर रो रही युवती पर पड़ी। पदाधिकारी व अन्य लोग युवती के पास जमा होने लगे। युवती के हाथ बंधे थे और उसके कान, सिर में चोट लगी थी।

युवती से बताया कि उसके परिजन व एक युवक ने उसे बुरी तरह से पीटा है। परिवार के लोग उसकी जबरन 40 साल के शख्स से शादी करना चाहते हैं। वह इसका विरोध कर रही थी। लोगों ने यह भी बताया कि युवती ने जानकारी दी कि वह दूसरे धर्म के युवक से प्रेम करती है और शादी करना चाहती है। इस घटना को लेकर आला अधिकारी को युवती को बेचने का आरोप लगाकर भी ट्वीट किया गया। लेकिन बाद में इसे डिलीट कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने खोले युवती के हाथ 

सूचना मिलने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक लोग युवती के पास जमा रहे। पुलिस के पहुंचने पर युवती के हाथ खुलवाए गए। इससे पहले लोग उसकी वीडियो बनाते रहे। युवती की स्थिति पुलिस को दिखाने के लिए उन्होंने उसे बंधन मुक्त नहीं किया था। पुलिस ने युवती और उसकी मां को कोतवाली ले जाकर पूछताछ की। लेकिन पारिवारिक विवाद बताकर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

बिसरख कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान ने कहा कि युवती का विवाह परिजनों ने पहले ही कर दिया है। वह अब दूसरे युवक से विवाह करना चाहती है। इस बात को लेकर पारिवारिक विवाद हुआ है। युवती ने कोई कार्रवाई न करने की बात लिखकर दी है। नेफोमा के पदाधिकारी ने जो ट्वीट किया था, वह भी डिलीट कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें