फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: माली का बेटा पंकज यादव बना छात्रसंघ का अध्यक्ष, सेंट स्टीफंस कॉलेज में हुए चुनाव में लहराया परचम

Mon, 30 Jan 2023 11:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

यूपी के प्रतापगढ़ के रहने वाले पंकज यादव ने बताया कि जब मेरे बड़े भाई कॉलेज में अध्यक्ष बने थे तब से सोचा था कि अपने पिता के लिए मैं भी यह करूंगा। मुझे छात्रसंघ चुनाव लडने की प्रेरणा अपने भाई से ही मिली।
विज्ञापन
पंकज यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट स्टीफंस कॉलेज में माली का बेटा छात्रसंघ अध्यक्ष बन गया। बीए प्रोग्राम तृतीय वर्ष के छात्र पंकज यादव ने कॉलेज में हुए छात्रसंघ में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को आसानी से हराकर परचम लहरा दिया। नौ साल पहले उनके बड़े भाई रोहित यादव ने भी छात्रसंघ चुनाव जीतकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया था। पंकज के पिता कॉलेज में वर्ष 1994 से माली के रूप में काम करते हैं।

विज्ञापन


कॉलेज में कोरोना महामारी के आने के बाद से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए थे। आखिरी बार चुनाव 2019 में हुए थे। अब चुनाव अगस्त में होने थे लेकिन पहले वर्ष के बैच के छात्रों के लिए नवंबर में कक्षाएं शुरू हुई थी। इस कारण से चुनाव में भी देरी हुई, अब 27 जनवरी को छात्रसंघ चुनाव हुए और पंकज को 765 में से 497 वोट प्राप्त हुए।

'भाई रोहित यादव से मिली प्रेरणा'
यूपी के प्रतापगढ़ के रहने वाले पंकज यादव ने बताया कि जब मेरे बड़े भाई कॉलेज में अध्यक्ष बने थे तब से सोचा था कि अपने पिता के लिए मैं भी यह करूंगा। मुझे छात्रसंघ चुनाव लडने की प्रेरणा अपने भाई से ही मिली। वह बताते हैं कि वर्ष 2007 में उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था। उनके पिता कॉलेज में ही माली हैं। उनके दादा भी तीस साल तक कॉलेज में माली का काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के हितों के लिए काम करूंगा: पंकज यादव
कॉलेज में दोनों भाईयों का दाखिला स्टाफ वार्ड कोटा से हुआ था। पंकज ने कहा कि चुनाव लेट होने के कारण मुझे मई 2023 तक ही अध्यक्ष पद मिला है। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं कॉलेज में छात्रों के हितों के लिए काम करूं। जितना हो सकेगा विकलांगों व महिलाओं के लिए काम करूंगा।

पिता के साथ साझा नहीं कर सके खुशी
उनके पिता को भी पंकज की उपलब्धि पर खुशी हैं, लेकिन वह चुनाव वाले दिन ही गृह नगर को चले गए थे। अब वह एक फरवरी को वापसी करेंगे तब पंकज उनके साथ इस जीत को मनाएंगे। मालूम हो कि सेंट स्टीफंस कॉलेज डीयू व देश के प्रतिष्ठित कॉलेजों में गिना जाता हैं। यहां से कई नामी-गिरामी हस्तियों ने पढ़ाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें