फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन तस्कर संजू बाबा गिरफ्तार: अफगानिस्तान से मंगाकर पंजाब में करता था 'जहर' की सप्लाई, हुए कई बड़े खुलासे

Sat, 13 Aug 2022 08:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि पूरे पंजाब में हेरोइन सप्लाई का धंधा संजू बाबा का है। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
पंकज वैद्य उर्फ अमित उर्फ संजू बाबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान से हेरोइन की तस्करी कर लगभग पूरे पंजाब में सप्लाई करने वाला मुख्य बदमाश आखिर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के हत्थे चढ़ ही गया। पुलिस ने आरोपी अमृतसर निवासी पंकज वैद्य उर्फ अमित उर्फ संजू बाबा को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से दो लग्जरी कारें बरामद होने के अलावा देशभर में कुल छह प्रॉपर्टी का पता चला है। पिछले माह अपराध शाखा की एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने 130 करोड़ की कीमत की हेरोइन बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

 

टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पता चला कि आरोपी हिमाचल में है
अपराध शाखा की एएनटीएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस बात का खुलासा हो गया था कि आरोपी पंकज वैद्य अफगानिस्तान से हेरोइन दिल्ली के रास्ते पंजाब मंगाता था। इसके बाद पंजाब के सभी छोटे डीलरों को यह हेरोइन बेची जाती थी। चारों की गिरफ्तारी के बाद आरोपी पंकज वैद्य अंडरग्राउंड हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और हिमाचल प्रदेश में छापेमारी की। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस को पता चला कि आरोपी हिमाचल प्रदेश में मौजूद है।

 

जेल से बाहर आने के बाद पंकज ने हेरोइन का धंधा शुरू किया
सूचना के बाद शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह कई सालों पूर्व जेल में बंद था तो उसकी मुलाकात नशे का धंधा करने वाले बदमाशों से हुई। ये लोग अफगानिस्तान से हेरोइन मंगाकर देशभर में सप्लाई करते थे। जेल से बाहर आने के बाद पंकज ने भी हेरोइन का धंधा शुरू कर दिया। धीरे-धीरे वह देश का बड़ा हेरोइन तस्कर बन गया।

 
विज्ञापन

पंजाब में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं
पूरे पंजाब में हेरोइन का वह सबसे बड़ा सप्लायर है। पंकज के खिलाफ जम्मू में यूएपीए का केस दर्ज है। जम्मू पुलिस को भी उसकी तलाश थी। इसके अलावा पंजाब में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि पंकज के पास हेरोइन की बड़ी खेप थी। लेकिन उसके साथी जब पकड़े गए तो वह माल को नष्ट कर फरार हो गया। उसे डर था कि यदि वह हेरोइन के साथ पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें