जुनैद हत्याकांड में बुधवार को गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी बृहस्पतिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट पूरवा मेहरा की अदालत में पेश किए गए। अदालत ने चारों आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने अदालत के समक्ष आरोपियों की शिनाख्त परेड की पेशकश की लेकिन आरोपियों की तरफ से मना किए जाने के बाद अदालत ने शिनाख्त परेड को मंजूरी नहीं दी। गिरफ्तार किया गया एक आरोपी दिल्ली नगर निगम में सफाई निरीक्षक के पद पर कार्यरत है।
राजकीय रेलवे पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पलवल के खांबी गांव से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान रामेश्वर (50), गौरव (25), चंदर (24) और प्रदीप (23) के रूप में हुई है। रामेश्वर दिल्ली नगर निगम में सफाई निरीक्षक है।
पुलिस के मुताबिक, प्रदीप बीटेक और एमबीए के बाद कर रहा एसएससी की तैयारी कर रहा है और प्रतिदिन फरीदाबाद लाइब्रेरी में पढ़ने आता था। चंदर एक कंपनी में अकांउटेंट तो गौरव में भी निजी कंपनी में कार्यरत है।
प्रदीप बीटेक और एमबीए करने के बाद एसएससी की तैयारी में जुटा हुआ है। वह रोजाना पलवल से फरीदाबाद के बाटा चौक स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए आता है। चंदर फरीदाबाद की ही एक कंपनी में अकाउंटेंट है जबकि गौरव भी यहां निजी कंपनी में नौकरी करता है।