फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर उतरे किसान, सरकार के खिलाफ लगाए नारे

Mon, 29 Jul 2019 03:42 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
अर्ध नग्न अवस्था में सड़कों पर उतरे किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद से सटे पलवल जिले में किसानों ने अजीबोगरीब अंदाज में सड़क पर उतरकर सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं। सोमवार को पलवल जिले के 24 गांवों के किसान अपनी मांगों को लेकर अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर उतरे और जिला मुख्यालय पहुंचकर जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन


ये किसान अपनी बकाया मुआवजा राशि के लिए लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे हैं। सोमवार को अपनी मांगों को सामने रखते हुए उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो मंगलवार को केजेपी टोल पर जाम लगाएंगे और जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक जाम को नहीं खोलेंगे। 

बता दें कि इन किसानों ने केजीपी जमीन एक्वायर के दौरान निर्धारित मुआवजे के खिलाफ अपील दायर की थी, जिसकी सुनवाई करते हुए मुआवजा राशि में बढ़ोत्तरी कर 12 सौ करोड़ रुपए निर्धारित की गई थी। किसान उसी राशि की मांग को लेकर सड़क पर उतरे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें