फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा जिला पंचायत का उप चुनाव, एकतरफा हुआ मुकाबला

Mon, 29 Jul 2019 02:35 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बुलंदशहर जिला पंचायत उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला पंचायत का उपचुनाव हो रहा है। जिला पंचायत में कुल 56 सदस्य हैं, जिनमें से अब तक 36 सदस्यों ने वोट डाल दिया है। 

विज्ञापन


पहले अंदाजा लगाया जा रहा था कि चुनाव त्रिकोणीय होगा, लेकिन अब बताया जा रहा है कि चुनाव के रंग बिल्कुल एकतरफा नजर आ रहे हैं। मुख्य मुकाबला ओमवीर सिंह, रेनू चौधरी और महेंद्र भैया के बीच होना था, लेकिन ओमवीर सिंह के पक्ष में सभी सदस्य लामबंद हो गए हैं, जबकि दूसरे प्रत्याशी महेंद्र भैया अब तक वोट डालने भी नहीं पहुंचे हैं।

बता दें इस उप चुनाव की मतगणना भी आज यानी सोमवार को ही होगी और शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। बुलंदशहर जिला पंचायत में पिछले पांच सालों में यह तीसरा चुनाव है। काफी समय से खाली चल रहे जिला पंचायत में इस उप चुनाव को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं, क्योंकि आज ही उन्हें अपना नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें