फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palash Festival: दिल्ली में यमुना तट पर आज से पलाश महोत्सव, एलजी वीके सक्सेना करेंगे उद्घाटन; दो दिन चलेगा

Sat, 21 Feb 2026 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उपराज्यपाल वीके सक्सेना दो दिवसीय इस आयोजन की शुरुआत करेंगे और यहां बने नए साइकिल ट्रैक को भी जनता को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना तट पर असिता में 21 फरवरी को पलाश महोत्सव शुरू होगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दो दिवसीय इस आयोजन की शुरुआत करेंगे और यहां बने नए साइकिल ट्रैक को भी जनता को समर्पित करेंगे। 14 से 16 फरवरी के बीच बांसेरा (बिरसा मुंडा चौक), अशोका गार्डन (अशोक विहार), लाला हरदयाल पार्क (जसोला) और स्मृति वन (नरेला) में सफल आयोजन के बाद महोत्सव अब अपने अंतिम चरण में असिता पहुंचा है। 21 और 22 फरवरी को इसमें आम लोग हिस्सा ले सकेंगे।

विज्ञापन


असिता यमुना के बाढ़ क्षेत्र का पुनर्स्थापित हिस्सा है, जिसे हरित और सार्वजनिक उपयोग के लिए विकसित किया गया है। महोत्सव में विशेष पुष्प प्रदर्शनी, थीम आधारित सजावट, फूड स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पुष्प आभूषण, रंगोली, फैशन वॉक, चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इस बार ट्यूलिप खास आकर्षण होंगे, जिन्हें लुटियंस क्षेत्र से बाहर आम लोगों के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें