फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: पीएम मोदी और अमित शाह को धन्यवाद देने भाजपा मुख्यालय पहुंचे पाकिस्तानी शरणार्थी

Sat, 18 Jan 2020 05:13 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय पहुंचे शरणार्थी - फोटो : ANI
विज्ञापन

नागरिकता कानून को लेकर पिछले कई दिनों से देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग में बच्चे, बूढे़ और महिलाएं धरने पर बैठे हैं। इसी बीच हरियाणा और दिल्ली में रह रहे पाकिस्तानी शरणार्थी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। ये लोग यहां प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को नागरिकता कानून लागू करने के लिए धन्यवाद देने पहुंचे हैं। 

विज्ञापन

 

बता दें कि दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन का आज 34वां दिन है। एक ओर जहां ये प्रदर्शन पूरे देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के लिए मिसाल बन रहा है, वहीं इसकी वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर 35 छात्रों ने हाईकोर्ट में शाहीन बाग प्रदर्शन के खिलाफ याचिका डाली है।

याचिका में कहा गया है कि प्रदर्शन के चलते बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में काफी परेशानी आ रही है।बच्चों की इस याचिका पर फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि कालिंदी कुंज-शाहीन बाग का जो रास्ता बंद है, पुलिस उस पर ध्यान देकर एक्शन ले ताकि छात्रों को परेशानी न हो। जस्टिस नवीन चावला ने मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस को निर्देश दिया है कि सरिता विहार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन बातों पर गौर करे और उसका समाधान करें।
विज्ञापन


गौरतलब है कि फेडरेशन ने अदालत में याचिका डालकर कहा है कि बहुत से छात्र जो कालिंदी कुंज-शाहीन बाग रास्ते से होकर बोर्ड परीक्षा के लिए जाएंगे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि ये रास्ता 15 दिसंबर से बंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें