फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: केजरीवाल की अपील पर पाकिस्तानी नेता फवाद की प्रतिक्रिया, CM ने दी नसीहत; BJP बोली- ये इत्तिफाक नहीं

Sat, 25 May 2024 10:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पिछले पांच चरणों के चुनाव खत्म होने पर चौधरी फवाद हुसैन का केजरीवाल के समर्थन में ट्वीट आना कोई इत्तिफाक नहीं है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विदेश से फंडिंग आती है यह प्रमाणित हो गया है।
विज्ञापन
Kejriwal vs Fawad - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी के एक ट्वीट ने सियासी घमासान मचा दिया। दरअसल मतदान के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ वोट देने की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की और लोगों से वोट देने की अपील करते हुए कहा कि उन्होंने तानाशाही, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ वोट डाला है। उनकी इस पोस्ट पर इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता फवाद चौधरी ने लिखा कि शांति और सद्भावना ही नफरत और उग्रवाद की ताकतों को परास्त करेगी। 

विज्ञापन

इसके बाद दिल्ली की राजनीति में उबाल आ गया। भाजपा ने इस ट्वीट के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री को घेरना शुरू कर दिया। यह मैसेज बड़ी तेजी से मतदाताओं के बीच भी पहुंचा और चर्चा का विषय बन गया। मामले की संजीदगी को देखते हुए तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने फवाद चौधरी को करारा जवाब सोशल मीडिया के माध्यम से दिया।

मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा कि चौधरी साहब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। आपके ट्वीट की जरूरत नहीं है। इस वक्त पाकिस्तान के हालात बहुत खराब हैं। आप अपने देश को संभालें। भारत में हो रहा चुनाव हमारा आंतरिक मामला है। आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों (पाकिस्तान) का हस्तक्षेप भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।

इस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पिछले पांच चरणों के चुनाव खत्म होने पर चौधरी फवाद हुसैन का केजरीवाल के समर्थन में ट्वीट आना कोई इत्तिफाक नहीं है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विदेश से फंडिंग आती है यह प्रमाणित हो गया है। अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर अगर देश के दुश्मन माने जाने वाले पाकिस्तान से समर्थन मिल रहा है तो समझा जा सकता है कि आम आदमी पार्टी के संबंध कहां-कहां तक है। भाजपा पहले दिन से ही कहती रही है कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल देश के आतंकवादी संगठनों, प्रतिबंधित संगठनों और देश के दुश्मनों के साथ मिले हुए हैं और उनकी राजनीति में विदेशी फंडिंग का बड़ा योगदान है। 
विज्ञापन

कहा कि यह पहला अवसर नहीं है जब पाकिस्तान केजरीवाल के ट्वीट पर कुछ कमेंट कर रहा है इससे पहले भी 11 मई को केजरीवाल की जेल से जमानत पर रिहाई होने पर भी फवाद चौधरी ने समर्थन में ट्वीट किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें