फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद को मार डाला: ससुर ने गोली मारकर जान ली, पुलिस के सामने उगले राज, बोला- बेटी ने किया था प्रेम विवाह

Sat, 25 May 2024 10:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोपी के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। बदला लेने की नीयत से उसने युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी सूचना बिहार पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
क्राइम न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में झूठी आन की खातिर की गई हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के छपरा निवासी धर्मवीर जयराम गिरी के रूप में हुई है। आरोपी ने तीन अक्तूबर 2023 को बीच बाजार दामाद सूरजकांत की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

दरअसल धर्मवीर की बेटी ने सूरजकांत से पिता की मर्जी के बगैर प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद दामाद और ससुर में विवाद हो गया। बदला लेने की नीयत से धर्मवीर ने सूरजकांत की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बिहार से फरार हो गया था। सूरजकांत के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे।

बेरहमी से हुई हत्या के बाद खूब हंगामा हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा दे रहा था। फिलहाल उसने दिल्ली में शरण ली हुई थी। काफी प्रयास के बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उसे ढूंढा है।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राकेश पावरिया ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि छपरा हत्याकांड का आरोपी दिल्ली की गीता कॉलोनी में छिपा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। इस बीच टीम को पता चला कि आरोपी गीता काॅलोनी में एसडीएम ऑफिस के पास आने वाला है।
विज्ञापन

फौरन मौके पर जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि सूरजकांत ने पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उसकी बेटी से शादी की थी। विरोध करने पर उसके साथ झगड़ा कर कई शिकायतें दर्ज करा दी थीं। धर्मवीर के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। बदला लेने की नीयत से उसने सूरजकांत की हत्या कर दी। पुलिस ने धर्मवीर को गिरफ्तार कर उसकी सूचना बिहार पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें