फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Spy: भाई का वीजा न बनने पर सिम देने पाकिस्तान गया था कासिम, वहां 60 दिन रुका; कई चौंकाने वाले खुलासे

Sat, 31 May 2025 09:25 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के लिए जासूस के शक में गिरफ्तार कासिम ने कई बड़े खुलासे किए हैं। उसने बताया कि इस बार उसके भाई हासिम का पाकिस्तान का वीजा नहीं लगा था। इस कारण वह नहीं जा पाया। उसका वीजा लग गया था ऐसे में वह पाकिस्तान गया था। 
विज्ञापन
जासूस कासिम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुश्मन देश पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार कासिम ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह भाई की जगह पाकिस्तान सिम कार्ड पहुंचाने गया था। वहां उसे जासूसी की ट्रेनिंग दी गई। 
विज्ञापन


स्पेशल सेल के अधिकारी ने बताया कि उसका भाई हासिम पाकिस्तान के लिए कई वर्षों से जासूसी कर रहा है और फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।  

स्पेशल सेल के अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कासिम को अदालत में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ में उसने बताया, इस बार उसके भाई हासिम का पाकिस्तान का वीजा नहीं लगा था। 
विज्ञापन


इस कारण वह नहीं जा पाया। उसका वीजा लग गया था ऐसे में वह पाकिस्तान गया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, कासिम पाकिस्तान पहली बार अगस्त, 2024 में गया था। वह अपने साथ तीन भारतीय सिमकार्ड ले गया था। 
 

एक सिमकार्ड उसके, दूसरा भाई के और तीसरा उसके गांव के ही जानकार के नाम था। पाकिस्तान जाकर उसने सिमकार्ड आईएसआई अधिकारियों को दे दिए थे। वहां उसकी आईएसआई एजेंटों व अधिकारियों से मुलाकात हुई थी। 
 

वह पाकिस्तान में 60 दिन रुका था। उसे बताया गया कि कैसे पाकिस्तान के लिए जासूसी करनी है। कासिम दूसरी बार मार्च, 2025 में पाकिस्तान गया था, हालांकि इस बार वह भारतीय सिमकार्ड पाकिस्तान नहीं ले गया था। सिमकार्ड के जरिए ही वह सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे चढ़ा है। स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद कुशवाह ने आरोपी को सात दिन के पुलिस रिमांड पर लेने की पुष्टि की है। 
 

पाकिस्तान में कैश दिया गया था
आरोपी ने पूछताछ में बताया, उसे जासूसी करने के लिए पाकिस्तान में लाखों रुपये दिए गए थे। हालांकि उसके भाई के बैंक खाते में पाकिस्तान से पैसे आते थे। पुलिस भाई हासिम के बैंक खातें की   डिटेल खंगाल रही है। 
विज्ञापन

जासूसी करने के लिए ये तरीके बनाए गए थे
आरोपी कासिम पेशे से मौलवी है। 
उसे बताया गया कि उसके पास इलाज कराने सभी धर्म के लोग आते हैं। कुछ सेना व अन्य अधिकारी आते होंगे। ऐसे लोगों को दोस्त बना गुप्त जानकारी निकलवानी है। 
इलाज करने के लिए भारत में जहां भी जाते हैं वहां की गुप्त जानकारी लेकर पाकिस्तान भेजनी है। 
आरोपी कासिम एक बार गुजरात गया था। 
सेना की मूवमेंट व कैंट इलाके की गुप्त जानकारी लेकर भेजनी है। 
कैंट इलाके में पैठ बनानी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें