गुजरात व राजस्थान में भारत-पाक बॉर्डर पर बनी बीएसएफ की ज्यादातर पोस्ट की जानकारी पाकिस्तान जा चुकी हैे। भारत-पाक बॉर्डर पर बीएसएफ व सेना की कितनी पोस्ट हैं, कितने जवान तैनात हैं, कौनसी रेजीमेंट कहां तैनात और कौन-कौन अधिकारी तैनात हैं आदि जानकारी जासूसी रैकेट के आरोपी पाकिस्तान पहुंचा चुके हैं।
ये खुलासा दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में शोएब हसन ने किया है। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद मुनव्वर सलीम का निजी सहायक फरहत खान पाक एंबेसी पर आत्मघाती हमला करना चाहता है।
अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शोएब व मौलाना रमजान के कब्जे से बीएसएफ के उन जवानों की काफी लंबी सूची मिली तो बीएसएफ से वीआरएस ले चुके हैं। आरोपी वीआरएस लेने वाले जवानों से संपर्क साधते और पैसे आदि का लालच देकर उनसे गुप्त जानकारी हासिल करते थे।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ के बाद गोपनीय जानकारी देने वाले जवानों की पहचान करने में लगी हुई है। दूसरी तरफ सांसद के पीए फरहत खान ने बताया कि शुरुआत में पाक एंबेसी से कुछ लोग उसके पास मिठाई आदि देने आए थे।