बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर के उरी सेक्टर में शहीद हुए सैनिकों की याद में शनिवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला और मुजेसर गांव से होते हुए मेन चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका।
बीएसपी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। कैंडल मार्च का नेतृत्व जिला प्रभारी मनोज चौधरी ने किया।
बसपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। मनोज चौधरी ने कहा कि अब समय आ गया है हम बातचीत का रास्ता बंद करें और पाकिस्तान को उसी की भाषा में मुहंतोड़ जवाब दें।
बसपा जिलाध्यक्ष रतिराम ने कहा कि जिन वीर सैनिकों ने अपनी जान भारत माता की रक्षा करते हुए कुर्बान कर दी, ऐसे सैनिकों को हमें नमन करना चाहिए।