फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पेंटर की हत्या की गुत्थी सुलझी, दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक आरोपी को मृतक और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध का था शक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले की पुल प्रहलादपुर थाना पुलिस की टीम ने एक अज्ञात शव से जुड़े हत्या के मामले को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गौरव उर्फ मुल्ली और वेंकटेश उर्फ राजा के रूप में हुई है। दोनों मदनगीर इलाके के रहने वाले हैं। एक आरोपी को मृतक और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध का शक था।

डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि 11 जुलाई की सुबह करीब 11:30 बजे पुल प्रहलादपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरज कुंड रोड पर एक पुरुष का शव मिला जिसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। शव की स्थिति और स्थान को देखते हुए पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानकर जांच शुरू की। 12 विशेष टीमों ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद फिंगरप्रिंट ब्यूरो, रामपुरा की मदद ली गई। फिंगरप्रिंट मिलान के बाद मृतक की पहचान राकेश (35 वर्ष) निवासी अंबेडकर कैंप, मदनगीर के रूप में हुई जो पेशे से पेंटर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने मदनगीर इलाके के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच की। एक वीडियो में मृतक जैसी शर्ट पहने एक युवक नजर आया। पूछताछ में उसकी पहचान गौरव उर्फ मुल्ली के रूप में हुई। उससे पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि वेंकटेश उर्फ राजा ने राकेश को अपने घर की पहली मंजिल पर पीटा था। इसके बाद वेंकटेश को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि राजा को शक था कि राकेश का उसकी पत्नी से अवैध संबंध है। इसके अलावा राजा ने राकेश को कई बार पैसे दिए थे, जो वह लौटा नहीं रहा था। इन्हीं कारणों से गुस्से में आकर राजा और गौरव ने मिलकर राकेश को बेल्ट, प्लास्टिक की रॉड और लातों से पीटा और सिर दीवार पर दे मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को ऑटो से ले जाकर फेंक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें