फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चिड़ियाघर में पेंटेड स्टॉर्क ने बनाया डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली चिड़ियाघर में अगस्त के दूसरे सप्ताह से 275 से अधिक पेंटेड स्टॉर्क पहुंच चुके हैं। पक्षियों ने तालाब के आसपास पेड़ों पर घोंसले बनाकर प्रजनन गतिविधियां शुरू कर दी हैं। चिड़ियाघर के अधिकारियों के अनुसार, इनका यहां पहुंचना और घोंसले बनाना चिड़ियाघर के पारिस्थितिक तंत्र और पेड़-पौधों वाले आवास के अनुकूल होने का संकेत है।

रविवार को आयोजित रेप्टाइल्स, एम्फीबियंस एंड मोलस्क वॉक और बर्ड वॉक में प्रकृति प्रेमियों, विद्यार्थियों, वन्यजीव फोटोग्राफरों और शोधकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बर्ड वॉक के दौरान 47 पक्षी प्रजातियों के 700 से अधिक पक्षियों को देखा गया। वहीं, पांच सरीसृप प्रजातियां भी दर्ज की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विशेषज्ञों ने बताया कि पेंटेड स्टॉर्क की घोंसलेबाजी से इनके प्राकृतिक व्यवहार और प्रजनन प्रक्रिया को समझने का अवसर मिल रहा है। नेचर वॉक के माध्यम से प्रतिभागियों को पक्षियों की पहचान के साथ जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें