फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार को रौंदने वाले ट्रक को लोगों ने जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दादरी के रेलवे रोड पर तेजी गति से जा रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी सवार व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। नाराज लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को हटाया। शव को परिजनों ने अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि दादरी के रेलवे रोड पर योगेश वर्मा का फर्नीचर का शोरूम है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे योगेश अपनी स्कूटी से दोस्त के साथ घूमने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी सवार के ऊपर से गुजरा ट्रक

सब्जी मंडी में तेज गति से जा रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी सवार योगेश के ऊपर से ट्रक का पहिया उतर गया।

योगेश और उसके साथी घायल हो गए। दोनों को तुरंत ही नवीन अस्पताल में भेजा गया। हालांकि योगेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। नाराज लोगों ने ट्रक में आग लगा दी।

तुरंत ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड को मौके से हटा। सूचना मिलने पर सीओ दादरी अनुराग सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें