फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत बवाल : गुरुग्राम में नकाबपोश उपद्रवियों ने स्कूल बस पर पथराव कर आग लगाई, 2 छात्र घायल

Thu, 25 Jan 2018 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 11
gurugram bus burnt - फोटो : सुदर्शन झा
फिल्म पद्मावत को रिलीज न करने की आग बुधवार दोपहर को गुरुग्राम पहुंच गई। सोहना रोड पर भोंडसी में नकाबपोश उपद्रवियों ने हरियाणा रोडवेज की बस में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। इसके साथ ही हाईवे को जाम कर दिया। इसकी सूचना जब पुलिस और दमकल को मिली तो दोनों ही मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

2 of 11
gurugram bus burnt - फोटो : सुदर्शन झा
यहां नकाबपोशों ने पुलिस व दमकल पर पथराव कर दिया। इस पथराव में यहां से गुजर रही एक निजी स्कूल की बस (जीडी गोयनका स्कूल) चपेट में आ गई, जिसमें बैठे दो स्कूल छात्र घायल हो गए। अन्य बच्चे जान के बचाने के लिए सीट के नीचे छुप गए थे। इसमें करीब दो दर्जन से अधिक बच्चे थे।
विज्ञापन

3 of 11
gurugram bus burnt - फोटो : सुदर्शन झा
पुलिस ने किसी तरह से उपद्रवियों को मौके से खदेड़ा और बस की आग बुझाकर उसे साइड लगवाया। जिसके बाद यहां ट्रैफिक को सुचारू किया जा सका। राजपूत करणी सेना फिल्म पद्मावत का विरोध कर रही है। इसी विरोध के चलते बुधवार दोपहर को कुछ नकाबपोश युवक सोहना रोड पर भोंडसी में माता सती मंदिर के पास एकत्र हुए।

4 of 11
gurugram bus burnt - फोटो : सुदर्शन झा
यहां उन्होंने फिल्म पद्मावत का विरोध करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। गुरुग्राम से सोहना की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज के पलवल डिपो की बस को रुकवा दिया। इसमें बैठी सवारियों को जबरन नीचे उतारकर बस में तोड़फोड़ की। इस दौरान उपद्रवियों ने हाथ में लिए पेट्रोल बम को बस पर फेंककर आग लगा दी।
विज्ञापन

5 of 11
gurugram bus burnt - फोटो : सुदर्शन झा
बस में आग लगाने व हाईवे जाम करने की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। दमकल व पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उपद्रवी उन्हें देखकर और भड़क गए और पथराव कर दिया। छात्रों के घायल होने की सूचना परिजनों को व स्कूल प्रबंधन को दी गई।
विज्ञापन

6 of 11
gurugram bus burnt - फोटो : सुदर्शन झा
इस पर दोनों छात्रों को पास के ही अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। परिजनों ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी। पुलिस ने किसी तरह उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया और स्थिति पर काबू पाया। 
विज्ञापन

7 of 11
gurugram bus burnt - फोटो : सुदर्शन झा
बयान
उपद्रवियों ने भोंडसी में उक्त वारदात को अंजाम दिया है। करीब एक घंटे में पूरी स्थिति को काबू कर लिया गया। उपद्रवी फिल्म पद्मावत का विरोध कर रहे थे। स्कूल बस में छात्रों के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की उपस्थिति बढ़ा दी गई है। - अशोक बख्शी, डीसीपी साउथ, गुरुग्राम

8 of 11
gurugram bus burnt - फोटो : सुदर्शन झा
सेक्टर-4/5 चौक पर भी बस तोड़ी
बुधवार शाम को सेक्टर-4/5 चौक पर भी हरियाणा रोडवेज की सिटी बस में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ कर दी। रेलवे स्टेशन की तरफ से बस हुडा सिटी सेंटर की तरफ जा रही थी। इस दौरान सेक्टर-4/5 चौक पर कुछ उपद्रवियों ने बस रुकवाकर उसे खाली करवा दिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने बस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का भी प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।

9 of 11
gurugram bus burnt - फोटो : सुदर्शन झा
24 लोगों को लिया हिरासत में : पुलिस आयुक्त
भोंडसी में जो घटना हुई वह दुखद है। उपद्रवियों ने रोडवेज की बस के साथ-साथ स्कूल बस को भी निशाना बनाया है। जिसमें कुछ बच्चे भी घायल हुए हैं। बुधवार को गुरुग्राम पुलिस ने 24 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने पत्रकारवार्ता कर बताया कि भोंडसी में हुई बस में आग लगाने की घटना में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा दो लोगों को एमजी रोड से संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों पर भी 9 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

10 of 11
gurugram bus burnt - फोटो : सुदर्शन झा
25 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए
पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने कहा कि बृहस्पतिवार को फिल्म रिलीज होने की तारीख है। इस दिन शहर में माहौल शांत रहे इसके लिए 25 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इनकी ड्यूटी संवेदनशील स्थानों पर लगाई गई है। शहर में अब तक माहौल काबू में है।
विज्ञापन

11 of 11
padmavat - फोटो : अमर उजाला
खुले रहेंगे स्कूल
जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि शहर में शांतिपूर्ण माहौल है। कुछ उपद्रवियों ने शहर में तीन जगहों पर उत्पात मचाया था जिस पर कार्रवाई कर दी गई है। अब स्थिति काबू में है। व्यवस्था शांतिपूर्ण बनी रहे इसके लिए धारा 144 लागू है। अब तक कोई भी आदेश नहीं आए हैं कि स्कूलों को बंद रखा जाए। स्कूल रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी खुले रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें