फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पी चिदंबरम ने करवटें बदलते हुए काटी तिहाड़ में पहली रात

Sat, 07 Sep 2019 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
Tihar jail
विज्ञापन

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने तिहाड़ जेल में पहली रात करवटें बदलते हुए काटी। शुक्रवार सुबह चिदंबरम सुबह की प्रार्थना में कैदियों के साथ शामिल नहीं हुए। दिन बीतने के साथ-साथ वे सामान्य हुए और कैदी की तरह ही अपना दिन बिताया। 

विज्ञापन


दिन में बेटा कार्ति चिदंबरम और वकील उनसे मिले। बेटे के मिलने से पी चिदंबरम खुश थे, लेेकिन कार्ति के चेहरे पर पिता से मिलने के बाद चिंता की लकीरें साफ दिख रही थीं।

जेल सूत्रों के मुताबिक, तिहाड़ जेल में पी चिदंबरम को लकड़ी के तख्त पर चादर और तकिया दिया गया। उन्हें नींद नहीं आई और वह रातभर करवटें बदलते रहे। सोने से पहले उन्होंने दवा ली। 
विज्ञापन


हालांकि, सुबह समाचार पत्र आने के बाद वह उन्हें देखकर कुछ सामान्य हुए। उनके सेल में फिलहाल टेलीविजन की सुविधा नहीं है। जेल के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि वे फिलहाल अन्य कैदियों के साथ टेलीविजन देख सकते हैं। चिदंबरम ने ऐसा नहीं किया। दिनभर वह अखबारों में व्यस्त रहे। 

दिन में मिलने के लिए कार्ति चिदंबरम और उनके वकील गए थे। उनसे मिलने के बाद पी चिदंबरम कुछ सामान्य हुए। हालांकि, बेटे पर पिता के जेल में होने का तनाव दिखा। इसके बाद कुछ कांग्रेस नेता पीसी चाको, मुकुल वासनिक, अविनाश पांडे और मनिकम टैगोर उनसे मिलने के लिए पहुंचे, लेकिन जेल नियम के मुताबिक उन्हें इजाजत नहीं दी गई। पी चिदंबरम एक सप्ताह में तीन लोगों से मिल सकते हैं। 

जेल नंबर 7 में हैं अलगाववादी यासीन मलिक और क्रिश्चियन मिशेल 
जेल के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जेल संख्या 7 में ही अलगाववादी नेता यासीन मलिक और अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में आरोपी क्रिश्चियन मिशेल बंद हैं। ये जिस जगह बंद हैं, वहां से चिदंबरम के सेल की दूरी काफी है। चिदंबरम का सेल दो वार्डों के बीच बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें