ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद केजरीवाल ने अपनी सफाई में कहा है कि जब केंद्र रैलियां कर रही थी वह लोगों की सांसें बचाने का इंतजाम कर रहे थे....
दिल्ली में दूसरी लहर के दौरान हुए ऑक्सीजन के कुप्रबंधन पर सामने आई सुप्रीम कोर्ट के पैनल की रिपोर्ट को जहां उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गलत बताया था, वहीं इस पूरे मामले में विपक्ष का हमला झेल रहे केजरीवाल ने इस पर अब ट्वीट कर सफाई दी है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया, 'मेरा गुनाह- मैं अपने दो करोड़ लोगों की सांसों के लिए लड़ा। जब आप चुनावी रैली कर रहे थे, मैं रात भर जाग कर ऑक्सीजन का इंतजाम कर रहा था। लोगों को ऑक्सीजन दिलाने के लिए मैं लड़ा, गिड़गिड़ाया लोगों ने ऑक्सीजन की कमी से अपनों को खोया है। उन्हें झूठा मत कहिए, उन्हें बहुत बुरा लग रहा है।