फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर सब इंस्पेक्टर, पीड़िता की नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट

Thu, 23 Apr 2015 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेकटर पद पर तैनात व्यक्ति और बेटे के खिलाफ उसकी बहू ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। पुलिस आयुक्त सुभाष यादव के निर्देश पर महिला पुलिस मामले की जांच कर रही है। ठाकुरवाड़ा निवासी सपना की शादी डेढ़ साल पहले भीकम कॉलोनी में रहने वाले विष्णु से हुई थी।
विज्ञापन


विष्णु के पिता हरियाणा पुलिस में कार्यरत है। बुधवार को सपना सीपी कार्यालय पहुंची। उसके शरीर पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान थे। उसका आरोप था कि दहेज के लिए पति और ससुर उसे प्रताड़ित करते हैं।

मंगलवार को भी उसके साथ मारपीट की गई, जिसकी सूचना मिलने पर परिजन उसकी ससुराल पहुंचे थे। सपना के चाचा नवीन ने आरोप लगाया कि  ससुर के सब इंस्पेक्टर होने की वजह से पुलिस वाले उनकी शिकायत नहीं सुनते।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि मंगलवार को घटना के बाद वह लोग रिपोर्ट लिखाने गए थे लेकिन ओल्ड थाने में किसी ने नहीं सुनी। पुलिस के केस दर्ज न करने पर परिजन सपना को साथ लेकर बुधवार सुबह पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे। पुलिस कमिश्नर में परिजनों ने शिकायत दी। महिला पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें