करण पहले भी झपटमारी के दो मामलों में शामिल रह चुका है। वर्ष 2012 में दिल्ली की एक अदालत ने करण को दुष्कर्म के मामले में दोषी मानते हुए आठ साल की सजा सुनाई थी। पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के बाद आरोपियों को दबोचा है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है।
जांच के दौरान पुलिस ने एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। करीब 150 कैमरों की पड़ताल के बाद पुलिस को बदमाशों की आखिरी लोकेशन राजधानी कॉलेज, राजौरी गार्डन की मिली। बाद में बाइक की रिठाला में पहचान कर ली गई। जांच के बाद पुलिस ने पहले करण भसीन को दबोचा।