फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 दिन में दिल्ली में 2 हजार से ज्यादा स्वाइन फ्लू पीड़ित

Wed, 20 Feb 2019 07:39 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
विज्ञापन

मौसम की पलटवार के साथ ही दिल्ली वालों के लिए स्वाइन फ्लू का आतंक अब तक कम नहीं हुआ है। पिछले 47 दिन में देश की राजधानी में रिकॉर्ड तोड़ मरीज इसकी चपेट में आ चुके हैं। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी से 17 फरवरी तक दिल्ली में स्वाइन फ्लू के दो हजार से ज्यादा मरीज दर्ज किए जा चुके हैं जबकि अब तक सात लोगों की इससे मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक 17 फरवरी तक देश में स्वाइन फ्लू के 12,191 मरीज सामने आए हैं, इनमें से दिल्ली में 2,278 मरीज हैं। देश में राजस्थान (3,508) के बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू ग्रस्त मरीज मिले हैं। उधर मंत्रालय की रिपोर्ट आने के बाद दिल्ली सरकार ने भी एक बार फिर स्वाइन फ्लू को लेकर गाइडलाइन जारी की है।

साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के डॉ. विवेका कुमार का कहना है कि उनके पास स्वाइन फ्लू के मरीज लगातार आ रहे हैं। कई मरीज ऐसे भी हैं, जिन्हें बुखार की शिकायत नहीं है लेकिन कई दिनों से जुकाम, सर्दी और बदनदर्द के अलावा कमजोरी व उल्टी-चक्कर आने की समस्या से परेशान हैं। जांच में ये लोग स्वाइन फ्लू ग्रस्त मिल रहे हैं। वहीं बुखार, खांसी, गला खराब होना, नाक बहना या बंद होना, सांस लेने में तकलीफ एवं अन्य लक्षण जैसे बदन दर्द, सिर दर्द, थकान, ठिठुरन, दस्त, उल्टी, बलगम में खून आना आदि भी हो सकते हैं। 
विज्ञापन


डॉ. संजय चौधरी ने सलाह दी है कि गंदे हाथों से आंखों को स्पर्श न करें। इससे संक्रमण फैलने का खतरा रह सकता है। इसके अलावा आंखों में लालपन आना भी एक तरह का संक्रमण ही है। इसलिए लोगों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। खांसने और छींकने के दौरान अपनी नाक व मुंह को कपड़े अथवा रुमाल से अवश्य ढकें। अपने हाथों को साबुन व पानी से नियमित धोएं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। फ्लू से संक्रमित हों तो घर पर ही आराम करें। पर्याप्त नींद और आराम लें। इसके अलावा फ्लू से संक्रमण का संदेह हो तो चिकित्सक से सलाह अवश्य लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें