फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में CBSE 12वीं में नकल के मामलों में दोगुनी बढ़ोतरी, इस साल दर्ज हुए 119 केस

Tue, 30 May 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
CBSE EXAM
विज्ञापन
सीबीएसई के 12वीं कक्षा में एक ओर छात्रों का  पास प्रतिशत स्कोर बढ़ रहा है तो नकल के मामलों में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल 56 मामले सामने आए थे, जबकि इस  वर्ष 119 मामले दर्ज हुए हैं। सीबीएसई बोर्ड अब नकल के इन 119 मामलों की रिपोर्ट कमेटी के समक्ष रखेगा। 
विज्ञापन


खास बात है कि पंचकूला व दिल्ली जोन में आठ, इलाहाबाद में तीन,  देहरादून में नौ मामले सामने आए हैं। जबकि भुवनेश्वर, त्रिवेनंतपुरम में यह ग्राफ शून्य है। जबकि सबसे अधिक मामले अजमेर व गुवाहाटी में रिकार्ड हैं।       

सीबीएसई के 12वीं कक्षा की परीक्षा में वर्ष 2016 में 56 छात्र नकल करते हुए पकड़े गए थे, जबकि इस वर्ष 119 छात्रों के खिलाफ नकल का केस बना है। पिछले वर्ष दिलली जोन में सबसे अधिक 12 मामले दर्ज थे। हालांकि इस वर्ष कमी के साथ आठ मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


वहीं, पंचकूला जोन में पिछले वर्ष चार तो इस बार आठ, इलाहाबाद में पिछले वर्ष सात तो इस बार तीन, देहरादून में पिछले साल चार तो इस बार नौ मामले दर्ज किए गए हैं।     
  
सीबीएसई इन नकल के मामलों को कमेटी के समक्ष पेश करेगी, जहां सभी 119 छात्रों को अपना पत्र रखने का मौका मिलेगा। हालांकि सीबीएसई ने इन सभी छात्रों का रिजल्ट अभी रोक रखा है।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें