फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में इस साल मलेरिया के 60 से ज्यादा मामले, 27 डेंगू के

Tue, 16 Jul 2019 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मलेरिया का प्रकोप
विज्ञापन
दिल्ली में इस साल मलेरिया के कम से कम 60 मामले सामने आए हैं। ये मामले डेंगू के मामलों से दोगुने से भी ज्यादा हैं। इस बात का खुलासा निगम की ओर से सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में सामने आई है। चिंता की बात यह है कि मलेरिया के 57 मामले केवल जून माह में दर्ज किये गए हैं। 
विज्ञापन


पिछले साल दक्षिणी दिल्ली निगम ने डेंगू के 2798 मामले दर्ज किये थे जबकि 4 मौतें भी हुई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 13 जुलाई तक डेंगू के 27 मामले दर्ज किये गए हैं। जून में 16, मई में 3, अप्रैल में 2, मार्च में 4 और जनवरी तथा फरवरी में एक-एक मामला सामने आया। 

मलेरिया के 66 में से 8 मामले मई में दर्ज किये गए, अप्रैल में एक और चिकनगुनिया के 14 मामले इसी माह दर्ज किये गए जबकि 9 मामले जून में सामने आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें