दिल्ली के जनकपुरी इलाके में नाबालिग लड़की के अपहरण और यौन उत्पीड़न के आरोप में एक 26 वर्षीय रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने बीती रात जनकपुरी इलाके में आरोपी रिक्शा चालक अरुण कुमार दास नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने एक मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया है। पीड़ित बच्ची को सफदरजंग अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।