दिल्ली में घर बनाकर देने वाली दिल्ली सरकार की दिल्ली विकास प्राधिकरण ने 5970 घर तो बना लिए हैं लेकिन किसी को दिया नहीं है।
दिल्ली में हजारों लोग बिना छत के और लाखों लोग किराए के घर में रहते हैं फिर ऐसे खाली घर रखने का क्या औचित्य है।
इन खाली पड़े फ्लैट में कई कैटेगरी के फ्लैट बने हुए हैं। हाई इनकम ग्रुप (एचआईजी), मिडिल इनकम ग्रुप (एमआईजी), लो इनकम ग्रुप (एलआईजी) और इकोनमिकली वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) के घर बने हुए हैं।
शहरी विकास राज्य मंत्री दीपा दास मुंशी ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि सबसे ज्यादा एलआईजी (2744) उसके बाद ईडब्ल्यूएस (1290) एसफएस (898) और एमआईजी (866) फ्लैट खाली पड़े हैं। ये सारे फ्लैट द्वारका, रोहिणी और उत्तर दिल्ली इलाके में हैं।