फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू के दो कॉलेजों को उड़ाने की धमकी, कई घंटे के सर्च ऑपरेशन में कुछ नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामजस और देशबंधु कॉलेज में देर रात मिला धमकी भरा मेल, पुलिस ने जांच के बाद सूचना को फर्जी बताया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में शैक्षणिक संस्थानों को बम होने या उड़ाने की झूठी सूचनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के दो कॉलेज रामजस कॉलेज और देशबंधु कॉलेज को बम धमाके की ईमेल धमकी मिली, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। कई घंटे चली तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और पुलिस ने सूचना को झूठा करार दे दिया।
उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त राजा बंथिया के अनुसार, रामजस कॉलेज की प्रिंसिपल को रात 1:59 बजे धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके बाद पूरे परिसर की घेराबंदी कर सभी भवनों और खुले स्थानों की गहन जांच की गई। इसी तरह दक्षिण दिल्ली स्थित देशबंधु कॉलेज में भी जांच की गई, लेकिन कहीं से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली में ऐसी धमकियां मिली हों। इससे पहले एयरपोर्ट, स्कूल और अन्य संस्थानों को भी इसी तरह की फर्जी धमकियां मिल चुकी हैं। लाल किले के सामने 10 नवंबर को हुए बम धमाके के बाद एजेंसियों ने इस बार सूचना को विशेष गंभीरता से लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें