अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नमो भारत कनेक्ट मोबाइल एप के उपयोगकर्ताओं की संख्या फरवरी तक 3 लाख 61 हजार से अधिक पहुंच चुकी है। एप के जरिए पिछले तीन महीनों में 6.7 लाख से अधिक क्यूआर टिकट बिके हैं, जबकि कुल बिक्री 24.7 लाख टिकटों से ज्यादा पहुंच चुकी है।
एनसीआरटीसी के अनुसार, यह एप केवल टिकटिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें रियल-टाइम ट्रेन ट्रैकिंग, लाइव पार्किंग स्टेटस, लास्ट माइल कनेक्टिविटी, लॉस्ट एंड फाउंड, हेल्पलाइन और महिला सुरक्षा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। दिल्ली मेट्रो के साथ एकीकृत टिकटिंग सुविधा भी एप की बड़ी खासियत है, जिससे एक ही प्लेटफॉर्म पर दोनों सेवाओं के टिकट बुक किए जा सकते हैं। ईआरसीटीसी के साथ इंटीग्रेशन से रेल और नमो भारत यात्रा की योजना और भी आसान हो गई है। यह एप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर उपलब्ध है।