फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेलती बच्ची को कुत्तों ने घायल किया

Fri, 05 Feb 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बंदरों के बाद अब शहर में कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। शालीमार गार्डन के गौरीशंकर एंक्लेव में शुक्रवार को कुत्तों ने घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


कुत्तों ने बच्ची को काटकर घायल कर दिया। लोगों ने कुत्तों को भगाकर बच्ची को किसी तरह उनके चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया।

इससे पहले एक फरवरी को बंदरों के झुंड के हमला करने से विजयनगर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। बंदरों और कुत्तों के आतंक से परेशान लोगों में नगर निगम के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है।

गौरीशंकर एंक्लेव के मकान संख्या बी-279 में अजीम खान रहते हैं। उनकी चार साल की बेटी अलीजा दोपहर करीब तीन बजे अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। बाकी बच्चे घर में भाग गए। अलीजा भी घर की तरफ भागने लगी तो एक कुत्ते ने हमला कर उसके पैर में काट लिया।

शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया। लोग कुत्तों को भगाने न दौड़ते तो बच्ची की जान खतरे में पड़ जाती।

बच्ची को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे पहले भी शालीमार गार्डन, वसुंधरा, इंदिरापुरम और डेल्टा कालोनी में कुत्ते कई लोगों पर हमला कर घायल कर चुके हैं।

बंदर ले चुके कई जान
छह दिन पूर्व एक फरवरी को बंदर के हमले में विजयनगर के एक बुजुर्ग जहारिया सिंह की छत से गिरकर मौत हो गई थी।

6 दिसंबर 2015 को मुरादनगर में भी बंदर हमला कर एक नामचीन पहलवान की जान ले चुके हैं। बंदरों के हमले में वह छत से गिर गए थे।

कुत्तों ने पहले भी लोगों पर किया हमला
16 मई 2015 को वसुंधरा सेक्टर-4 ए में कुत्तों ने सात लोगों को काटा
10 अक्तूबर को 2015 न्याय खंड में कुत्ते ने एक रेजिडेंट को काटा
6 जुलाई 2015 को शक्तिखंड में कुत्ते ने एक महिला को काटा
9 जून 2015 को कुत्ते ने शालीमार गार्डन में एक बच्ची को काटा

बंदर भी ले रहे जान
बंदरों के हमले में मुरादनगर के पहलवान बलजोर सिंह की छत से गिरकर मौत
मुरादनगर क्षेत्र में बंदर ने बच्चे का गला दबाकर जान ली
विजयनगर क्षेत्र में महिला प्रिंसीपल पर बंदरों ने किया हमला, सिर में 25 टांके लगे
सिहानी गांव में बंदरों के झुंड ने पांच साल के बच्चे पर हमला किया, पिता ने बचाया
सिहानी गांव में ही 17 साल के एक किशोर पर बंदरों ने हमला किया
रेलवे स्टेशन पर बंदरों ने छह साल के बच्चे को काटा

कालोनी में 25-30 आवारा कुत्ते हैं। ये अब तक कई बच्चों पर हमला कर घायल कर चुके हैं। शिकायत के बाद भी निगम उन्हें पकड़ने के लिए अभियान नहीं चला रहा है। कुत्तों को पकड़ने के लिए जल्द ही कार्रवाई न की गई तो निगम पर प्रदर्शन करेंगे। - पराग चौधरी, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, गौरीशंकर एंकलेव
विज्ञापन

..

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें