फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्निवाल में अन्तर-राष्ट्रीय फूड समेत म्यूजिक का आनंद

Fri, 05 Feb 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में GIG कार्निवाल की शुरूआत हुई है। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने इसका औपचारिक उद्घाटन किया। सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतुल्य भारत अभियान के सहयोग से वीबा फूड और गुरमीत प्लेनेट इंडिया ने मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया है।
विज्ञापन


पांच से सात फरवरी तक चलने वाले इस कार्निवाल में देशभर के कई मशहूर स्ट्रीट फूड के स्टॉल के साथ अंतर-राष्ट्रीय व्यंजनों सहित पारंपरिक पान के भी स्टॉल लगाए गए हैं।

मेले में खाने पीने का मजा लेते वक्त फैंसी परिधान सहित हैंडी क्राफ्ट आभूषण और व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुएं खरीदी जा सकती हैं। सभी उत्पाद हस्तनिर्मित हैं और इनके स्टॉल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में गीत-संगीत की भी व्यवस्था है जिसमें जैज़, सूफी और हिंदी रॉक सहित कोक स्टूडियो के कलाकारों की लाइव परफार्मेंस का आनंद लिया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें