फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: संगठित ऑनलाइन पायरेसी नेटवर्क का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म बुक भंडार के जरिए पायरेटेड एकेडमिक किताबें बेची जा रही थीं
विज्ञापन

- अपराध शाखा ने छह आरोपियों को बाउन-डाउन किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने संगठित ऑनलाइन पायरेसी नेटवर्क का पर्दाफाश कर छह आरोपियों को बाउन डाउन किया है। आरोपी नकली किताबें बुकभंडार डॉट इन के जरिए बेच रहे थे। शुरुआत में 42 पायरेटेड किताबें बरामद हुईं। उसके बाद रेड में 18 टाइटल /686 किताबें ज़ब्त की गईं। प्रिंटिंग प्रेस और प्लेट बनाने वाली यूनिट का पता चला है और यहां से प्रिंटिंग मशीन और नेगेटिव ज़ब्त किए गए। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि वित्तीय ट्रेल और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच चल रही है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि बुक भंडार डॉट नाम से चल रही एक डिजिटल कंपनी पर लगातार टेक्निकल सर्विलांस रखना शुरू किया। इस टीम ने आरोपी अनमोल कीरो ( 27) के मयूर विहार फेज-I, दिल्ली के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान उसके घर से जाने-माने पब्लिशर्स की 42 पायरेटेड किताबें मिलीं। इसके अलावा जांच के दौरान पता चला कि उसने एक ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बुकभंडार डॉट इन और उसका इंस्टाग्राम हैंडल बनाया था। उसने पेमेंट लेने के लिए फिनसकूल एजूकेशन नाम से एक बैंक अकाउंट का इस्तेमाल किया। आरोपी ने दरियागंज बुक मार्केट से पायरेटेड किताबें भी खरीदीं और उन्हें इंडिया पोस्ट और प्राइवेट कूरियर के ज़रिए पूरे भारत में भेजा। इन सभी को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनमोल कीरो से पूछताछ कर सप्लाई चेन का पता लगाया गया। पांडव नगर के गणेश नगर में छापा मारा जहां से 18 अलग-अलग टाइटल्स, जिनमें 686 पायरेटेड किताबें थीं, बरामद की गईं। ज़ब्त की गई किताबों को ठीक से सील कर, डॉक्यूमेंट्स में दर्ज कर मालखाने में जमा कर दिया गया। पुलिस गणेश नगर, पांडव नगर निवासी सुनील कुमार गुप्ता (जिनके यहां से 686 पायरेटेड किताबें बरामद हुईं), जैतपुर एक्सटेंशन, बदरपुर निवासी ललन गुप्ता (इयररेटेड किताबों की बिक्री के लिए उनके अकाउंट में पेमेंट आई), फराश खाना, लाहौरी गेट निवासी नावेद (सुनील गुप्ता को पायरेटेड किताबें सप्लायर) और हौजकाजी दिल्ली निवासी कामरान (37) को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है। आरोपी कामरान हौज काजी में एक प्रिंटिंग प्रेस चलाता है। यहां से एक प्रिंटिंग मशीन डोमिनेंट 714 जब्त की गई। उसने बताया कि दो महीने पहले उसने ऑर्डर के हिसाब से नावेद के लिए किताबें प्रिंट की थीं। फराश खाना निवासी हिलाल मोहम्मद (40) किताब छपाई के लिए इस्तेमाल होने वाली प्रिंटिंग प्लेट/नेगेटिव तैयार करते हुए पाया गया। पायरेटेड किताबों से जुड़ी तीन प्लेट/नेगेटिव बरामद की गईं और उन्हें ज़ब्त कर लिया गया। उसने बताया कि वह सिर्फ़ नावेद समेत कस्टमर्स द्वारा दिए गए नेगेटिव के आधार पर प्लेट तैयार करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें