फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बुक संपत्तियों पर भाजपा ने आप पर साठगांठ के लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। बुक संपत्तियों को बिजली कनेक्शन देने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने-सामने हैं। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आरोप लगाया कि आप नेता इस मुद्दे पर झूठ और भ्रम फैला रहे हैं। आप नेता दुर्गेश पाठक और कुलदीप कुमार के बयान विरोधाभासी हैं और जनता को गुमराह करने वाले हैं।
विज्ञापन

कपूर ने सवाल उठाया कि यदि केजरीवाल सरकार 2020-21 में दिल्ली जल बोर्ड को बुक संपत्तियों को पानी कनेक्शन देने का आदेश दे सकती थी, तो उसी समय अपनी ही सरकार के पावर डिस्कॉम को बिजली कनेक्शन देने का आदेश क्यों नहीं दिया? उन्होंने कुलदीप कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि फरवरी 2024 में एमसीडी और दिल्ली सरकार दोनों जगह आप की सत्ता थी, फिर उन्होंने केवल प्रस्ताव क्यों पारित किया। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि आप नेताओं और निजी पावर कंपनियों के अधिकारियों की साठगांठ थी, जो बुक संपत्तियों में चोरी की बिजली चलवा कर करोड़ों का अवैध धंधा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें