फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल के बाद बदल रहा है गारमेंट कंपनी में माहौल

Mon, 22 Jun 2015 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गारमेंट कंपनी में काम करने वाले 80 प्रतिशत श्रमिक सोमवार को काम पर लौट चुके हैं। फिलहाल कंपनी में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात हैं।
विज्ञापन


ऑरिएंट क्राफ्ट कंपनी का सबसे बड़ा प्लांट हैं। इसमें करीब छह हजार श्रमिक काम करते हैं। एसीपी मानेसर राहुल देवे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिह्ति किया जा रहा है।

इनमें कई की पहचान हो चुकी है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। ज्यादातर श्रमिक अपना मकान खाली करके चले गए हैं या कमरे में ताला लगाकर फरार हैं।

कंपनी प्रबंधन व श्रम विभाग के लोगों की ओर से बैठक चल रही है। उनके अधिकारी मौके पर ही मौजूद हैं। तीन पहले लिफ्ट से करंट की चपेट में आने से पवन नामक श्रमिक घायल हो गया था।
विज्ञापन


उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करा दिया गया था। इसे लेकर श्रमिकों के बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि उसकी मौत हो गई। प्रबंधन की ओर से इसे छुपाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद श्रमिक भड़क गए और कंपनी भवन पर पथराव किया था और कई कारों को क्षति पहुंचाई थी। पुलिस ने आठ नामजद समेत सौ से ज्यादा अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें