फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अंगदान को लेकर हम धार्मिक उलझनों में पड़ जाते हैं'

Sun, 22 May 2016 02:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
चिकित्सक
विज्ञापन
लोक निर्माण, वन एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राव नरबीर सिंह ने ने कहा कि पिछले कुछ समय के दौरान ऑर्गन ट्रांसप्लांट का काम काफी तेजी से बढ़ा है। आज विज्ञान ने मानव जीवन को बचाने के लिए कई ऐतिहासिक खोज की है जो हमारी कल्पना से भी परे है। 
विज्ञापन


संसार में कोई भी मशीन मानव अंग बनाने में सक्षम नहीं है लेकिन यदि हम अपनी मृत्यु के बाद इन्ही मानव अंगों को दान करें तो हम किसी का जीवन बचा सकते हैं। सिंह शनिवार को सेक्टर-48 स्थित विपुल ट्रेड सैंटर में ऑरगनाथोन फाऊंडेशन के सैंटर का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हम कई बार अंग दान करने को लेकर कई धार्मिक उलझनों के चक्कर में पड़ जाते हैं। लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि हम अपने अंगों को दान करके किसी को नया जीवन दे रहे हैं और दुनिया का हर धर्म हमे मानव जीवन की रक्षा करना सिखाता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। उत्तर भारत में अंगदान करने को लेकर अभी लोगों में जागरूकता अपेक्षाकृत कम है। हमें इसे एक अभियान के रूप में चलाए जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर ओरगनाथोन फाऊंडेशन के चेयरमैन एवं मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. अजय के. सचदेवा व पीके कोहली भी मौजूद रहे। 

इसके बाद सिंह ने गांव जोनियावास व बासलाबी में लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गांव बासलाबी में ग्रामीणों ने उनके समक्ष गंदे पानी की निकासी, गांव प्रेमनगर की ढाणी से केएमपी तक पक्की सड़क का निर्माण करवाने, गांव बासलाबी में स्टेडियम का निर्माण करवाने, गांव में पशु चिकित्सालय का निर्माण करवाने और गांव बासलाबी से गुडग़ांव तक छात्राओं के रोडवेज बस की व्यवस्था करवाने संबंधी मांगें रखीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें