फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों को निर्देश, अपने आस-पास के मजदूरों के खुलवाएंगे खाते

Sat, 26 Nov 2016 02:48 PM IST
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
आज से देशभर के बैंक अपने आसपास के क्षेत्रों में काम करने वाले असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की पहचान करेंगे और उनका खाता बैंक मेें खुलवाने की कवायद करेंगे।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंसियल सर्विसेज) की ओर से बैंकों को ऐसे मजदूरों का खाता खुलवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस बाबत ई-मेल के माध्यम से बैंकों को निर्देश दिया गया है।

गौतमबुद्ध नगर के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एके सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे के बाद बैंकों के पास वित्त मंत्रालय के डीएफएस से ई-मेल आया है। इसमें बैंकों को निर्देश दिया गया है कि अपने आसपास के क्षेत्र में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की पहचान की जाए। हमारी यूपी के कई जिलों के एलडीएम से भी बात हुई, जिन्होंने मेल आने की पुष्टि की।
विज्ञापन


इसमें बीड़ी सिगरेट बनाने वाली कंपनी में काम करने वाले, निर्माण स्थलों पर काम करने वाले, घरों में काम करने वाले, प्लांटेशन वर्कर्स सहित अन्य मजदूरों की पहचान के बाद उनका बैंक में खाता खोलने का काम किया जाएगा।

यही नहीं जरूरत के मुताबिक ऐसे मजदूरों का डॉक्यूमेंट भी हासिल किया जाएगा, ताकि उनका खाता खुलवाने का काम शुरू हो सके। इसमें ऐसे मजदूरों को भी शामिल किया जाएगा जिसका जन धन का खाता भी नहीं खुल सका है।

एलडीएम ने बताया कि ई-मेल में 26 नवंबर से मजदूरों का खाता खुलवाने के लिए पहचान की कवायद शुरू करने के निर्देश हैं। इसमें कोई आखिरी तारीख का जिक्र नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें