फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू के पाठ्यक्रमों में मूक्स से पांच फीसदी क्रेडिट का विरोध तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक संगठन इंटेक ने प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय की अकादमिक काउंसिल की बैठक में प्रस्तावित मूक्स कोर्सेज को एजेंडे में शामिल किए जाने का विरोध तेज हो गया है। एक के बाद एक शिक्षक संगठन इसे एजेंडे में शामिल करने पर आपत्ति जता रहे हैं। एकेडेमिक्स फॉर एक्शन एंड डेवलेपमेंट दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन के इस पर विरोध जताने के बाद अब शिक्षक संगठन इंटेक ने भी मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


इंडियन नेशनल टीचर्स कांग्रेस (इंटेक) के चेयरमैन प्रो पंकज गर्ग ने कहा कि हम डीयू के उस प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हैं, जिसमें यूजी, पीजी और पीएचडी पाठ्यक्रमों में पांच फीसदी क्रेडिट मूक्स (मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स) के माध्यम से देने की बात कही गई है। विश्वविद्यालय शिक्षा, संवाद, बहस और मार्गदर्शन पर आधारित होती है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से नहीं कर सकते। इस प्रस्ताव से डिजिटल विभाजन बढ़ेगा जिससे ग्रामीण, आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के छात्र प्रभावित होंगे, जिनके पास इंटरनेट और संसाधनों की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें