फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जंतर-मंतर प्रदर्शन पर डीयू के सर्कुलर का आप ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी ने कहा- छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला, नियुक्तियों में भ्रष्टाचार की जांच की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) प्रशासन की ओर से छात्रों को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने संबंधी सर्कुलर जारी किए जाने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने कड़ा विरोध जताया है। बुराड़ी से आप विधायक संजीव झा ने इसे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला करार दिया।
आप का आरोप है कि सर्कुलर में छात्रों को जंतर-मंतर जाकर प्रदर्शन में शामिल होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। संजीव झा ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि सत्ता छात्रों की आवाज से घबराई हुई है। उनका कहना था कि विश्वविद्यालय का दायित्व छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना है, न कि उन्हें आंदोलन से दूर रहने के लिए डराना। उन्होंने कहा कि छात्रों को रोकने के बजाय उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

आप ने नीट विवाद के साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय में नियुक्तियों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति के इस्तीफे की भी मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन


वांगचुक का आंदोलन देशभर के युवाओं की आवाज बना : केजरीवाल
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वांगचुक ने छात्रों के मुद्दों को उठाने के लिए अपने जीवन को जोखिम में डाला और उनका आंदोलन देशभर के युवाओं की आवाज बना। केजरीवाल ने कहा कि सोनम वांगचुक का जीवन अमूल्य है और उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें