फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली स्वास्थ्य मिशन में अब 62 साल तक सेवा का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेषज्ञों और चिकित्सा अधिकारियों को नहीं मिलेगा लाभ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन (डीएसएचएम) ने संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। मिशन के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों की सेवा नवीनीकरण के लिए अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी गई है। इस संबंध में दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


यह फैसला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं राज्य स्वास्थ्य सोसायटी (दिल्ली) के अध्यक्ष की मंजूरी के बाद लिया गया है। नई व्यवस्था का लाभ संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगा। लेकिन इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों और चिकित्सा अधिकारियों को शामिल नहीं किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद 62 वर्ष तक सेवा जारी रखने के लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। इस फैसले से दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न पदों पर संविदा के आधार पर काम कर रहे कर्मचारियों को दो साल तक सेवा नवीनीकरण का अतिरिक्त अवसर मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें