अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईपी यूनिवर्सिटी के मेडिकल प्रोग्राम बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस) में दाखिले के लिए दूसरी काउंसलिंग में शामिल होने के लिए छह अक्तूबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। काउंसलिंग का परिणाम आठ अक्तूबर को घोषित किया जाएगा। मोतीबाग स्थित बीआर सुर होम्योपैथी कॉलेज में दाखिले के लिए कुल 63 सीट है।
ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने 2500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा कर पंजीकरण कर रखा है। वह प्रोग्राम के लिए भरे हुए फॉर्म में रैंक, श्रेणी सहित कई दूसरे बदलाव छह अक्तूबर तक कर सकते हैं। साथ ही नीट यूजी का रैंक कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र सहित दूसरे दस्तावेज छह अक्तूबर तक अपलोड किए जा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर उपलब्ध है।