फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईपी यूनिवर्सिटी के लॉ प्रोग्राम में दाखिले का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
- द्वारका स्थित कैंपस में नौ अक्तूबर को दस्तावेजों के साथ पहुंचे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आईपी यूनिवर्सिटी के लॉ प्रोग्राम में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को एक बार फिर से मौका मिलने जा रहा है। पांच वर्षीय लॉ प्रोग्राम में सीयूईटी अंकों के आधार पर उन उम्मीदवारों को दाखिला मिलेगा जिन्होंने अभी तक कहीं भी दाखिला नहीं लिया है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार को नौ अक्तूबर को द्वारका स्थित कैंपस में यूनिवर्सिटी कुलसचिव के नाम पर 2500 रुपये का बैंक ड्राफ्ट एवं अन्य दस्तावेज साथ में लाने होंगे।
विज्ञापन


दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर मेरिट के अनुसार प्रोग्राम में उपलब्ध खाली सीटों को दाखिले के लिए आवंटित किया जाएगा। सीट आवंटन के बाद यूनिवर्सिटी कुलसचिव के नाम 96 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट भी जमा करना होगा। लॉ प्रोग्राम यूनिवर्सिटी के एक दर्जन से अधिक संस्थानों में संचालित होता है। इस संबंध में अधिक जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें