विभिन्न प्रोग्राम में एक-एक अतिरिक्त सीट आरक्षित, आवेदन शुल्क 2500 रुपये निर्धारित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अनाथ व एकल बालिका कोटे से दाखिले के लिए 25 जून तक आवेदन किया जा सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यूनिवर्सिटी स्कूल के विभिन्न प्रोग्रामों में ये दोनों कोटे उपलब्ध हैं। ऐसे प्रोग्राम की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रोग्राम के लिए 2500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इन दोनों कोटे में आवेदन के लिए निर्धारित दस्तावेज भी साथ ही जमा करने हैं। विश्वविद्यालय ने आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन का विकल्प भी उपलब्ध कराया है। इन दोनों कोटे के आवेदन से संबंधी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ipu.ac.in तथा प्रवेश पोर्टल www.ipu.admissions.nic.in पर उपलब्ध है।